रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता व धक्कामुक्की का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता व धक्कामुक्की का वीडियो हुआ वायरल
रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता व धक्कामुक्की का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

विकास क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को उस समय तीखी नोकझोंक हो गई, जब सपा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक में जा रहे थे। रास्ते में स्वागत के दौरान कार्यकर्ता दो खेमों में नजर आए।

उपेक्षा का आरोप भी लगाया। इससे कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। जिलाध्यक्ष ने सफाई दी कि कार्यकर्ताओं में कहासुनी जरूर हुई, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।

सपा के रायबरेली प्रभारी अशोक यादव और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव डीह विकास क्षेत्र के रोखा गांव के पास होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे। यह बैठक ब्लाक अध्यक्ष आदर्श यादव की ओर से आयोजित की गई थी। रास्ते में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक, राजेंद्र, राज कुमार आदि ने डेला मोड़ के पास सपा के प्रभारी का काफिला रोक लिया। बताया कि पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों को पदाधिकारी बनाया दिया गया है। इससे संगठन कमजोर हो रहा है।

इसी बीच काफिले में शामिल सपा के जिलाध्यक्ष भी गाड़ी से उतर कर पहुंच गए तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुनानी शुरू की तो दूसरे कार्यकर्ता भी सामने आ गए। इससे कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। माहौल गर्म होने लगा तो सपा के प्रभारी और जिलाध्यक्ष दोनों ने सभी को समझाया और बैठक में शामिल होने चले गए। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। थोड़ी नोकझोंक जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।