रायबरेली नारी शक्ति की अनोखी मिसाल थी राजमाता होलकर: इ०वीरेंद्र
रायबरेली- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में एक विचार गोष्ठी जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कर मनायी गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर न्याय साहस वीरता एवं नारी शक्ति की अनोखी मिसाल थीं उन्होंने कहा अहिल्याबाई होलकर ने पति ससुर एवं बेटे को खोकर भी टूटी नहीं, बल्कि मालवा राज्य के लोगों की माँ बन गयी। उनके अट्ठाइस वर्ष के शासन काल में कोई भूखा नहीं सोया न ही कोई अन्याय हुआ। प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बेटियों को अहिल्याबाई होलकर के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा मिले निश्चित ही देश अपने आप विश्वगुरु बन जायेगा।कार्यक्रम को चौ.सुरेश निर्मल, राजेंद्र यादव, मो.अरशद खान, राजेश मौर्य, सुरजीत सिंह, जगदेव यादव, आफताब अहमद रज्जू, पुत्तन सिंह, श्रवण आज़ाद, आकाश मौर्य, इजहार अहमद अज्जू, पवन पटेल, नरेंद्र पाल, अजय यादव, शिवदुलारी यादव, गुड़िया देवी, सुरेश पासी, बलराज राना, अमरजीत यादव आदि ने संबोधित करते हुए राजमाता अहियाबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। कार्यक्रम में अनेकों लोगों ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

rexpress 