रायबरेली जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, सदर विधायक अदिति सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

रायबरेली जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, सदर विधायक अदिति सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-रायबरेली जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों की सुविधा का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। सदर विधायक अदिति सिंह ने आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा है।
विधायक ने अपने पत्र में ट्रेन संख्या 13257 और 13258 का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव दिए जाने की मांग की है। इस ट्रेन का ठहराव न होने से रायबरेली और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।
जनसाधारण एक्सप्रेस के रायबरेली जंक्शन पर ठहराव से दिल्ली और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी रेल यात्रा के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा और समय की बचत हो सकेगी।
अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय की ओर से इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर लोगों की नजर रहेगी। यदि रायबरेली जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव स्वीकृत होता है, तो इससे जिले के रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।