रायबरेली में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी समेत मासूम बच्ची घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पिरूवा पिण्डोर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि चचेरे चाचा और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दंपति के साथ उनकी मासूम बच्ची भी घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घायल पति-पत्नी और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 