रायबरेली: दो दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

रायबरेली: दो दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-सलोन कोतवाली क्षेत्र के कदौना सदरा गांव में दो दिनों से लापता एक युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सलोन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
युवक पिछले दो दिनों से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच तालाब में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव की पहचान कराने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

सलोन कोतवाली प्रभारी से बात हुई तो बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है जांच की जा रही है