जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और रॉड, चार लोग गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
चन्दापुर, रायबरेली-थाना क्षेत्र के पूरे चिरेन्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे चिरेन्धा गांव में देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में बृजेश, रामकेश, चंदादेवी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

rexpress 