रायबरेली 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेड़ा बॉर्डर नहर पुलिया के पास से तीन अभियुक्तगण गुलफ़ाम पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम संजय नगर थाना बछरावां जनपद रायबरेली, शुभम शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी संजय नगर थाना बछरावां जनपद रायबरेली, सुखेंद्र तिवारी पुत्र प्रेम नारायण तिवारी निवासी सर्वोदय नगर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना शिवगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक आयुष वत्स, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षी अतुल सिंह, आरक्षी गौरव सिंह, आरक्षी बड़े बाबू, आरक्षी शेषधर, रिक्रूट आरक्षी संदीप गोस्वामी की महती भूमिका रही।

rexpress 