रायबरेली में खूनी संघर्ष! मामूली विवाद में तीन पर हमला, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: मामूली विवाद में आधा दर्जन दबंगों पर तीन लोगों से मारपीट का आरोप, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले का दावा
ऊंचाहार में दबंगई का आरोप, मारपीट में तीन लोग घायल
रायबरेली- ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। हुल्ला का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में आधा दर्जन लोगों पर तीन लोगों के साथ मारपीट करने और उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस थे।
आरोप है कि मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
वहीं, घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

rexpress 