रायबरेली में सीडीओ की बड़ी कार्यवाही लापरवाह खंड विकास अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

रायबरेली में सीडीओ की बड़ी कार्यवाही लापरवाह खंड विकास अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत गांवों में आवासहीनों को चिन्हित करने में लापरवाही बरतने के मामले में सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने छह खंड विकास अधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

छतोह, डलमऊ, डीह, लालगंज, रोहनियां, सतांव के खंड विकास अधिकारियों को तीन दिन में प्रगति में सुधार न लाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिले में आवास के लिए पात्रों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। अब तक 65 हजार से अधिक आवासहीनों का सर्वेयरों ने सर्वे करके रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध कराई है। जीरो पावर्टी पोर्टल पर अपलोड पात्रों की सूची को खंड विकास अधिकारियों को वैध करना होता है, लेकिन जिले के छतोह, डलमऊ, डीह, लालगंज, रोहनियां, सतांव के बीडीओ मनमाना रवैया अपनाए हुए हैं।

सीडीओ ने समीक्षा की तो चिन्हित गृहहीन परिवारों के सापेक्ष पात्र परिवारों का जीरो पावर्टी पोर्टल पर वैध करने की प्रगति बेहद खराब है। सतांव में 293, रोहनियां में 73, लालगंज में 101, डीह में 152, डलमऊ में 148 और छतोह में 99 परिवारों को वैध नहीं किया गया। मनमानी पकड़ में आने के बाद छह खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोकते हुए तीन दिन में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिया है।