रायबरेली पहुंचे ADG प्रवीण कुमार, अधिकारियों के साथ बैठक कर परखी कानून व्यवस्था

रायबरेली पहुंचे ADG प्रवीण कुमार, अधिकारियों के साथ बैठक कर परखी कानून व्यवस्था

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052357765

रायबरेली-अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रवीण कुमार मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। जनपद आगमन पर उन्होंने चुरुवा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में ADG ने महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए मामलों में कड़ाई और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

साइबर अपराधों को लेकर भी ADG ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई और पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

ADG ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में एसपी रवि कुमार समेत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।