रायबरेली में बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह, गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा, यात्री घायल

रायबरेली में बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह, गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा, यात्री घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- जिले में बदहाल सड़कों की हालत राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़कों पर बने गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। ताजा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई का बाग चौराहे का है, जहां सड़क के गड्ढे में फंसकर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।
ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति हादसे की बड़ी वजह बनी। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की जरूरत जताई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और लोगों को बदहाल सड़क से निजात कब मिलेगी?