रायबरेली: हवन-पूजन के बाद उन्नति बेकरी का हुआ भव्य शुभारंभ, गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- प्रयागराज मार्ग स्थित मिनी पब्लिक स्कूल धमधामा पहुंचकर रामराज सैनी के नवीन प्रतिष्ठान उन्नति बेकरी का विधि-विधान से हवन-पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डलमऊ के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य, मिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामराज सैनी एवं चंद्रभान मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्नति बेकरी के संचालक रामराज सैनी को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आयुष्य सैनी, राम सजीवन, राम प्रसन्न, श्यामलाल, लवकुश, साक्षी, अवनी, गीता देवी, शिवम सैनी, उत्तम सैनी, कुलदीप, राजेश रेड्डी, श्रीमती मौर्य, मनोज मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अध्यक्ष प्रधान संघ ऋषि प्रसाद गौड़, प्रधान मोबिन अंसारी, अकमल अंसारी, फैजल, तेजभान वर्मा, अशोक कुमार वैश्य, ओम प्रजापति एवं जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्नति बेकरी निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।

rexpress 