बाग मालिक व बाग रखवार के पुत्र के बीच हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, दोनों गंभीर

बाग मालिक व बाग रखवार के पुत्र के बीच हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, दोनों गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरहनी गांव में बीते बुधवार की देर रात बाग मालिक व बाग रखवार के पुत्र के बीच हुआ विवाद मारपीट की घटना में तब्दील हो गया। जिसमें दोनों लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाग मालकिन गुड़िया पत्नी कृष्णपाल बुधवार की देर रात अपनी बाग देखने गई थी, तभी वहां पर उनके बाग रखवार के पुत्र अजय कुमार पुत्र सुखई उम्र 25 वर्ष से उनका मामूली विवाद हो गया। बातचीत में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों  घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात गुड़िया की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।