रायबरेली में लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप लगने पर पद से हटाए गए त्रिलोचन सिंह छाबड़ा

रायबरेली में लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप लगने पर पद से हटाए गए त्रिलोचन सिंह छाबड़ा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार देर शाम गांधी धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को उनके पद से हटा दिया गया।

त्रिलोचन सिंह छाबड़ा पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने के मुकदमे दर्ज हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा एवं जिला संरक्षक संदीप जैन को बैठक में इस बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि नए जिलाध्यक्ष की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने कहा कि पुलिस में दर्ज मुकदमे व सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों से हमारे मंडल का कोई लेना-देना नहीं है। यह छाबड़ा परिवार का व्यक्तिगत मामला है।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता, विधिक सलाहकार दुर्गेश वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति व मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।