रायबरेली-ऊंचाहार ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रायबरेली-ऊंचाहार ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली- ब्लॉक मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं समेत ग्राम प्रधान व विकास विभाग के अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, लघु उद्योग के साथ उनके उत्कृष्ट कार्यों और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत 10 महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हौसलों को पंख देने के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन समूहों ने ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मानित हुई महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और दूसरों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अमरपाल यादव ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, और उनके योगदान को पहचानना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और अधिक योजनाएं लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। इस आयोजन ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें नए अवसरों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गंगौली ग्राम प्रधान अमरपाल यादव, ग्राम प्रधान आइमा जहनिया मनीष गौतम सा समेत स्थानीय अधिकारी राकेश कुमार सोनी एडीओ आईएसबी, विपिन कुमार पाण्डेय बीएमएम, अरविन्द कुमार बीएमएम समेत अन्य समाजसेवी और ग्रामीण महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।