रायबरेली-एडीओ पंचायत कर रहे सफाई कर्मियों का शोषण, ड्यूटी के बावजूद स्पष्टीकरण का नोटिस,,,

रायबरेली-एडीओ पंचायत कर रहे सफाई कर्मियों का शोषण, ड्यूटी के बावजूद स्पष्टीकरण का नोटिस,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- एडीओ पंचायत पर सफाई कर्मियों ने कथित नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने का आरोप लगाया है। ड्यूटी तैनात रहने के बावजूद स्पष्टीकरण नोटिस देने से सफाई कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। 
      दरअसल जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर ऊंचाहार विकास खण्ड की 15 बड़ी ग्राम पंचायतों में 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाना था। इसी क्रम में 19 मार्च को इन कर्मचारियों को ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात के अलीगंज गांव में सफाई के लिए तैनात किया गया था। आरोप है सफाई कर्मी 
उदय भान खालिकपुर कला, मेवालाल नेवादा, अशोक कुमार ईश्वरदासपुर और राम गौतम महमदपुर चंदऊ ड्यूटी पर तैनात थे। बावजूद इसके एडीओ पंचायत ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर इन कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।