रायबरेली: दबंगों को नहीं रहा पुलिस का खौफ, बीच सड़क युवक को लोहे की रॉड से पीटा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
CCTV में कैद हुई मारपीट, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। आईटीआई कॉलेज के पास बीच सड़क एक युवक की लोहे की रॉड से पिटाई किए जाने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। सड़क पर हुई इस मारपीट की घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में युवक के साथ मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बीच सड़क पर इस तरह युवक की पिटाई किए जाने से लोगों में दहशत का माहौल होने की आशंका है। फिलहाल, वायरल CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

rexpress 