रायबरेली-ओसाह बी-पैक्स सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रायबरेली-ओसाह बी-पैक्स सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


 रायबरेली-शिवगढ़ विकासखंड के ओसाह गांव में नवनिर्मित बी-पैक्स सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान किसानों को उन्नत बीज व खाद के पैकेट वितरित किए गए। अतिथियों ने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, खाद और उन्नत बीज जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का आयोजन राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज व ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।