अखिलेश को कृष्ण रूप में दिखाने वाली होल्डिंग पर सियासत गर्म, ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन के दौरान लगाई गई एक होल्डिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सपा नेता विश्वास द्विवेदी की ओर से लगाई गई इस होल्डिंग में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में प्रदर्शित किया गया था। इस पोस्टर को लेकर अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की टिप्पणी सामने आई है।
ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए होल्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में उनके चित्रण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कंस भी यादव वंश से संबंधित था और भगवान श्रीकृष्ण का मामला था, लेकिन कंस के कर्म भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों के बिल्कुल विपरीत थे।
डिप्टी सीएम की टिप्पणी के बाद रायबरेली की सियासत में इस होल्डिंग को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार, 24 सितंबर को रायबरेली से अपनी PDA रथ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और कई पोस्टर-बैनर लगाए गए।
अखिलेश यादव की रायबरेली यात्रा को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और PDA रथ यात्रा का आगाज किया।

rexpress 