रायबरेली सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर रायबरेली में फूड विभाग अलर्ट, होटल-ढाबों पर लगेगा ग्राहक फीडबैक पोस्टर

रायबरेली सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर रायबरेली में फूड विभाग अलर्ट, होटल-ढाबों पर लगेगा ग्राहक फीडबैक पोस्टर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052357765

रायबरेली- सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रायबरेली का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक पोस्टर लगाना अनिवार्य किया गया है।

विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक को अपने प्रतिष्ठान पर नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा। इसके साथ ही पोस्टर पर विभाग का हेल्पलाइन नंबर भी अंकित रहेगा, ताकि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता या किसी अन्य प्रकार की शिकायत होने पर श्रद्धालु सीधे विभाग से संपर्क कर सकें।
खाद्य विभाग का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्गों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर दो-दो खाद्य सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण करेंगे। विभाग ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों से स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।