रायबरेली: तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

रायबरेली: तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पानी के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा डिहवा के पास हुआ, जहां पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।