बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित

बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी 
मो - 7007782057

बछरावां, रायबरेली- विकास क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित पहनासा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बीते 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पीड़ित उक्त गांव एवं उसके आसपास के गांव के लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। विदित हो कि वर्तमान समय में हो रही भारी बारिश से पहनासा व उसके आसपास के गांव बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। जिसके कारण वहां के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसी समस्या के दृष्टिगत जिम्मेदारों ने उक्त गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की जांच कर उन्हें दवाये वितरित की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा से डॉक्टर प्रभात मिश्रा, आलोक अवस्थी सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।