मंगेतर को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार वांछित अभियुक्त पर ADG ने 50 हजार से इनाम बढाकर 1 लाख किया घोषित
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा तहसील के सनसनीखेज मंगेतर और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले प्रकरण में बढ़ते राजनीतिक चर्चाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पहले 25 हजार इनाम घोषित किया फिर 50 हजार और आज ADG प्रयागराज जोन ने 1 लाख इनाम की घोषणा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना खागा पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 74/64(1)/ 61(2) /130/308/352/351(3)/115(2) बीएनएस व 66 (E) IT ACT में वांछित अभियुक्त बब्लू सिंगरौर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा वांछित अभियुक्त पर पूर्व में घोषित ₹50,000/- के इनाम को बढ़ाकर ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) कर दिया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कुल 07 पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो निरंतर विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। विभिन्न राज्यों के रेलवे प्लेटफॉर्मों पर अभियुक्त की उपस्थिति संबंधी सूचना प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर सतर्कतापूर्वक गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। और प्रकरण में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के आधार पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई प्रस्तावित है। अभियुक्तों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का चिन्हांकन प्रारंभ कर दिया गया है तथा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पीड़िता की गोपनीयता की दृष्टि से किसी भी राजनीतिक दल अथवा संगठन को पीड़िता से मिलने की अनुमति नहीं प्रदान की गई है। यदि किसी भी व्यक्ति/संगठन को पुलिस अथवा प्रशासन की कार्यवाही के संबंध में कोई आपत्ति अथवा स्पष्टीकरण अपेक्षित हो, तो वे पुलिस अधीक्षक अथवा जिलाधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वंही एसपी ने बताया पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, उसे उपलब्ध समस्त वैधानिक प्रावधानों एवं प्रतिकर (कंपनसेशन) योजनाओं की जानकारी देकर शीघ्र लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी तथा प्रकरण को फास्ट ट्रैक के माध्यम से शीघ्र निस्तारण हेतु अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे अभियुक्तों को कठोरतम दंड सुनिश्चित कराया जा सके। उक्त समस्त कार्यवाहियों की नियमित मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

rexpress 