रायबरेली खजुरों बालिका इण्टर कॉलेज सम्पर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़, रायबरेली- क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरों में गूढ़ा-भौसी सम्पर्क मार्ग से जुड़ा लगभग 600 मीटर लम्बा श्री गुरुदेव उमा शिव मनोरमा देवी बालिका इण्टर कॉलेज खजुरों सम्पर्क मार्ग पिछले 2 दशक से जर्जर एवं बदहाल है। जिससे छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सम्पर्क मार्ग में डामरयुक्त गिट्टियों का नामोनिशान तक नहीं बचा है। गड्ढो में तब्दील जर्जर बदहाल सम्पर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। ग्रामीण अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, श्रवण कुमार आदि लोगों का कहना है कि इस सम्पर्क कुमार का निर्माण 2 दशक पूर्व हुआ था जिसके बाद ना ही कभी सम्पर्क मार्ग की रिपेयरिंग हुई और ना ही किसी ने सम्पर्क मार्ग की सुध लेना मुनासिब समझा। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में गांव में आने वाले नेताओं का विरोध करेंगे। जिनका कहना है कि चुनाव के समय तो नेता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं किंतु चुनाव जीतने के बाद ना ही ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान देते हैं और ना ही दिखाई देते हैं। शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी शिवाकान्त बाजपेई का कहना है कि पता लगाया जाएगा कि किस विभाग ने इस सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया था, जिसके बाद सम्बंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

rexpress 