रायबरेली: ट्रैफिक पुलिस पर ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
हालत बिगड़ने पर सड़क पर लेटकर जताया विरोध
प्रभारी ट्रैफिक इंचार्ज पर मारपीट का आरोप, सिविल लाइन चौराहे के पास जुटी भारी भीड़
रायबरेली। शहर के सिविल लाइन चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस पर एक ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रभारी ट्रैफिक इंचार्ज ने ऑटो चालक की पिटाई की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पीड़ित चालक ने सड़क पर लेटकर अपना विरोध जताया। चालक को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के चलते इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा।
मामले में ट्रैफिक पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर कार्रवाई और अधिकारियों के पक्ष का इंतजार है। फिलहाल, मारपीट के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और घटना के संबंध में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

rexpress 