रायबरेली सैकड़ो ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जाहिर किया आक्रोश

रायबरेली सैकड़ो ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जाहिर किया आक्रोश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली।-बीते शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगातार बदहाल विद्युत व्यवस्था से त्रस्त क्षेत्र के दर्जनों गांवो के सैकड़ो ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ का घेराव कर नारेबाजी की। घेराव कर रहे युवकों के द्वारा देर रात विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है, उनका जब मन होता है, तब उनके द्वारा लाइट काट दी जाती है। इस उमस भरी गर्मी में लाइट कट जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही साथ उक्त ग्रामीणों का यह भी कहना है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की यह मनमानी हम सभी के लिए समस्या का केंद्र बनती जा रही है। इस मौके पर सोनू बाजपेई, ऋषि बाजपेई, दीपांशु बाजपेई, राजेंद्र राज, रज्जनलाल, दीपक, शिवा, गौरव शुक्ला, शिवम गुप्ता, अभय शंकर मिश्रा, जीत सिंह, महेंद्र दीक्षित, कुलदीप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।