रायबरेली सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां: दिनेश प्रताप
राज्यमंत्री ने 144 किशोरियों को सौंपा पौधा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
ऊंचाहार, रायबरेली- केंद्र और प्रदेश की सरकार ने पूरे देश में महिलाओं को स्वावलंबन के लिए जमीन दी और उन्हें सुरक्षा का आसमान दिया, तो आज बेटियां बुलंद पंख लेकर उड़ान भर रही है और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रशिक्षित करके उन्हें स्पर्धा के लिए एनटीपीसी नई दिशा देकर सरकार के साथ कदमताल कर रही है। यह विचार प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एनटीपीसी में के डीएवी प्रेक्षागृह में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज देश का माहौल बदला है। लड़कियों को आगे बढ़ने के साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण सरकार ने मुहैया कराया तो बेटियों ने अपने जज्बे से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आज हर क्षेत्र मे बेटियां आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी का कार्य बहुत ही सराहनीय है। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद 32 स्कूलों की बालिकाओं को उद्यान विभाग से एक एक आम का पौधा भेंट किया और उनसे कहा कि आप अपने घर परिवार में सबको अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम के बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, एनटीपीसी के कर्मचारी नेता आज्ञा शरण सिंह आदि मौजूद थे। एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के बाद अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए उद्यान मंत्री ने घोषणा की कि अधिक से अधिक पौध रोपण के लिए उद्यान विभाग कोशिश कर रहा है। ऊंचाहार के किसानों को मुफ्त फलदार पौधा दिया जाएगा। इसके लिए किसान उद्यान विभाग में आवेदन करें। जहां भी दिक्कत आएगी तो उसका वह खुद निराकरण करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि ऊंचाहार में कृषि मंडी का शुभारंभ हो चुका है। इसमें कुछ औपचारिकताएं शेष है, जिसे जल्द पूरा किया जायेगा।ऊंचाहार की मंडी को विकसित करने के साथ साथ इसे किसान उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह, दिनेश सिंह, प्रधान आनंद तिवारी , प्रधान सुधीर गुप्ता ,डॉ वीरेंद्र सिंह , उग्रभान सिंह मुन्ना , राज कुमार तिवारी ,राज कुमार पासी , विनोद यादव ,विपुल सिंह भदौरिया , पुत्तीलाल मौर्य , बिंदा दीन लोधी , राम कृष्ण शुक्ल आदि मौजूद थे ।

rexpress 