रायबरेली: बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, LIVE वीडियो वायरल, आखिर कहां है पुलिस?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, LIVE वीडियो वायरल
रायबरेली-जिले में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की पहचान सुरजीत के रूप में बताई जा रही है। सुरजीत ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के आरोप के मुताबिक, मारपीट के दौरान कांच की बोतल से भी जानलेवा हमला किया गया। वायरल वीडियो में युवकों के बीच मारपीट और दबंगई का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियों और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
यह वायरल वीडियो गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

rexpress 