रायबरेली मलिकपुर सरैया गांव के पास पराली में लगी आग, समय रहते बुझाई गई: टला बड़ा हादसा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- क्षेत्र के मलिकपुर सरैया गांव के पास रविवार शाम पराली में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें पास में स्थित गेल इंडिया स्टेशन की दिशा में बढ़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों में पड़ी पराली में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाल्टियों व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई, फिर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया गया है। इससे आग गेल इंडिया स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में पूरी तरह स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने किसानों से पराली न जलाने और सावधानी बरतने की अपील की है। फायर स्टेशन इंचार्ज वीरेंद्र ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

rexpress 