रायबरेली-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पीली ईंटों से बनाई जा रही बाउंड्री वाल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

रायबरेली-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पीली ईंटों से बनाई जा रही बाउंड्री वाल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री निर्माण पर सवाल

पीली ईंटों से बन रही बाउंड्री वाल, मानकों की अनदेखी का आरोप

रायबरेली- डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बाउंड्री वाल के निर्माण में मानक के विपरीत पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और कथित तौर पर नाममात्र की निगरानी के बीच निर्माण कराया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के चलते निर्माण कार्य जारी है। विद्यालय परिसर में बनने वाली बाउंड्री वाल की मजबूती और गुणवत्ता छात्रों की सुरक्षा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की मौके पर जांच कराने, इस्तेमाल की जा रही ईंटों एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानकों के विपरीत पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हैं या फिर इसी तरह निर्माण कार्य जारी रहता है।