रायबरेली-फंदे पर लटका मिला युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस,,,

रायबरेली-फंदे पर लटका मिला युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस,,,

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-घर के अन्दर रस्सी के सहारे छत की हुक में एक मनोरोगी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों को पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
       मामला कोतवाली क्षेत्र शिव नगर कन्दरावाँ का है। गाँव निवासी जहीम अहमद 25 वर्ष ने शनिवार को घर के अन्दर  ने छत में लगे हुक में रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई उनका रो रो कर बुरा हाल है। परिजन भाई सगीर, मां महरून निशा के अनुसार मृतक मनोरोगी था जिसके चलते वह अवसाद में रहता था उसका एम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा था। शनिवार को उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।