सचिन पायलट ने मेरी बैंड बजा दी, अब कोई मतलब नहीं...', दूद में खुद को हारता देख बौखलाए बाबूलाल नागर
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण की दूदू विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने भारी वोटों से आगे चल रहे हैं।
अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर (Babulal Nagar) बौखला गए हैं और उन्होंने अपनी हार का ठीकरा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर फोड़ा है।
बाबूलाल नागर ने अपनी हार और कांग्रेस की हार का सीधे तौर पर जिम्मेदार सचिन पायलट को बताया है। दूद के विधायक और कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर ने टीवी चैनल को कहा कि, ''सचिन पायलट ने मेरी बैंड बजा दी है। अब कोई मतलब नहीं है।''
इतना ही नहीं बाबूलाल नागर दूदू निर्वाचन क्षेत्र के काउंटिंग स्थान राजस्थान कॉलेज से भी उठकर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक इस सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रेम चंद बैरवा जीत गए हैं। लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 01:00 बजे तक रुझानों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रेम चंद बैरवा को 89744 वोट मिले हैं और ये 28611 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर को 61133 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आरएलपी के नेता हनुमान प्रसाद बैरवा हैं, जिन्हें 1242 वोट मिले हैं।
सचिन पायलट की बात करे तो वह अपने टोंक विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे है। सचिन पायलट राजस्थान के एक प्रमुख गुर्जर नेता हैं जो लगातार गहलोत सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। हालांकि इस अंदरूनी कलह के कारण राज्य में कांग्रेस परेशान हो सकती है।
लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह पार्टी के लिए सचिन पायलट को अधिक जिम्मेदारी देने का मौका बन सकता है। 2018 में, सचिन पायलट पार्टी के अध्यक्ष थे जब उसने राज्य को भाजपा से छीन लिया था।

rexpress 