रायबरेली-स्कॉर्पियो सवार दबंग बदमाशों ने व्यापारी पर धारदार हथियार से किया हमला

रायबरेली-स्कॉर्पियो सवार दबंग बदमाशों ने व्यापारी पर धारदार हथियार से किया हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


मोबाइल व पैसे छीने, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी


रायबरेली- मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक व्यापारी पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी को धारदार हथियार से घायल करते हुए बेरहमी से पीटा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा करीब 10,700 रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को करीब दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित व्यापारी उमेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो से आए कुछ दबंगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उन्हें घेर लिया और फिर धारदार हथियार से वार करते हुए मारपीट की। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती का इलाज किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन और 10,700 रुपये नकद भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मिल एरिया थाने की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।