ऊंचाहार;शादी के घर में धावा बोलकर दिन दहाड़े सात लाख की लूट व वृद्ध का अपहरण

ऊंचाहार;शादी के घर में धावा बोलकर दिन दहाड़े सात लाख की लूट व वृद्ध का अपहरण

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार , रायबरेली । घर में बेटी की शादी थी , इस बीच बड़ा बवाल हो गया है ।  जमीन के विवाद में रिश्तेदारों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात किया । यही नहीं घर से सात लाख रूपये नगद और एक बुजुर्ग को जबरन अपने साथ उठा ले गए । मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है ।
       मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव होरैसा का है । गांव निवासी  अनुज सिंह का कहना है कि शनिवार को उनकी बहन की शादी है । पूरा परिवार शादी की तैयारी में व्यस्त था । इस बीच गुरुवार को उनके कुछ रिश्तेदार कार और बाइक से आए तथा धावा बोलकर उनके घर में घुस गए और परिजनों के साथ मारपीट की । तथा घर में  रखा सात लाख रुपया और उनके पिता के बड़े भाई शारदा बक्स सिंह को जबरन कार में बैठाकर उठा ले गए । घटना के समय पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी , किंतु जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती , तब तक आरोपित भाग चुके थे । इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। घटना की जांच की जा रही है ।

 *यह है विवाद* 

होरेसा गांव में हुई लुट और अपहरण की घटना वास्तव में जमीनी विवाद है । गांव निवासी  शारदा बक्स सिंह के कोई बेटा नहीं है । उनके दो बेटियां थी , जिनकी शादी हो चुकी है । उन्होंने अपने हिस्से की पूरी जमीन अपने भाई को लिख दी थी।  इसी पैतृक जमीन को लेकर उनकी बेटियों और बहन बहनोई विवाद कर रहे है । हाल में हुई घटना की पृष्ठभूमि में यही विवाद है ।