रायबरेली-नशेड़ी पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-नशेड़ी पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हीपुर गांव की रहने वाली पीड़िता महिला वंदना पत्नी विजय शंकर ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पति विजय शंकर पुत्र देवता, जो की शराबी किस्म का व्यक्ति है। शादी के उपरांत से आए दिन लगातार वह उसे मारता पीटता रहता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता है। बीते दिनांक 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे उसके द्वारा फिर शराब पीकर उसे मारा पीटा गया और उससे गाली गलौज भी की गई, जिसके पश्चात मामला वहां पर शांत हो गया। लेकिन गुरुवार की देर शाम फिर उसके पति के द्वारा उसे बुरी तरह मारा पीटा गया, जिससे उसे गंभीर रूप से चोटे आई हैं। इसके पश्चात उसने उक्त घटना की सूचना अपने मायके पक्ष के लोगों को दी। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना के पश्चात मायके पक्ष के पहुंचे लोगों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। इसके पश्चात उसने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ कार्यवाही करने एवं स्वयं को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा घायल महिला का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।