रायबरेली-दिनदहाड़े महिला के साथ हाईवे मार्ग पर छीना छपटी एवं मारपीट करने का मामला आया

रायबरेली-दिनदहाड़े महिला के साथ हाईवे मार्ग पर छीना छपटी एवं मारपीट करने का मामला आया

-:विज्ञापन:-


    

अज्ञात बाइक सवार ने महिला के साथ की मारपीट, हालत गंभीर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के निकट पेट्रोल टंकी के पास हाईवे मार्ग किनारे पैदल जा रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े छीना छपटी एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिस घटना में महिला सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल महिला कमलेश कुमारी पत्नी दिनेश कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी पश्चिम गांव अपने गांव के अंदर से निकलकर गांव के मुख्य चौराहे पर किसी के घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थी, जैसे ही वह मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात अपने घर जा रही थी, तभी उक्त राजमार्ग पर पश्चिम गांव चौराहे के निकट पेट्रोल टंकी के पास एक अज्ञात बाइक सवार के द्वारा उसे अपनी बाइक में बैठने के लिए कहा गया, जब वह महिला बाइक में नहीं बैठी तो उक्त अज्ञात बाइक सवार के द्वारा उस महिला के साथ छीना छपटी की जाने लगी, जब महिला ने उससे बचने का प्रयास किया तो उक्त अज्ञात बाइक सवार के द्वारा उससे मारपीट की गई, जिससे वह महिला सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके द्वारा चीख पुकार मचाई जाने लगी। चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक उक्त अज्ञात बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना महिला की परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा महिला को निजी वाहन से घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस से जानकारी ली गई तो पुलिस के द्वारा यह बताया गया कि अभी उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जानकारी प्राप्त होते ही आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।