रायबरेली-हाईवे मार्ग पर बाइक फिसलने से अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल

रायबरेली-हाईवे मार्ग पर बाइक फिसलने से अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास हाईवे मार्ग पर बाइक फिसलने से एक बाइक सवार अंधेड गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार रामफेर पुत्र मातादीन अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से अपने घर कुंदनगंज जा रहा था, जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने गांव के निकट गैस एजेंसी के सामने पहुंचा, तभी हाईवे मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका उपचार किया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई गई है।