रायबरेली-चालक के अत्यधिक नशे में होने के कारण स्कॉर्पियो का बिगड़ा संतुलन, टला बड़ा हादसा

रायबरेली-चालक के अत्यधिक नशे में होने के कारण स्कॉर्पियो का बिगड़ा संतुलन, टला बड़ा हादसा

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा



बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग को कुंडौली गांव से जोड़ने वाले शारदा नहर की पटरी पर स्थित मार्ग पर तद्दीपुर गाँव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते तब टल गया, जब अत्यधिक नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक के द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अपनी  स्कॉर्पियो गाड़ी उसकी बाइक के ऊपर चढ़ा दी गई। जिसमें वह बाइक सवार एक दर्दनाक दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गया। वहीं उक्त घटना एक अन्य बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में किया गया है। परंतु घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार सलय कुमार निवासी कुंडौली, जो कि अपनी बाइक लेकर उक्त मार्ग होते हुए अपने गांव से बछरावां की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर तद्दीपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका चालक अत्यधिक नशे में धुत था और वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से  संतुलन खोते हुए गाड़ी को पूरे मार्ग में नचाने लगा, तभी उसने उक्त बाइक सवार जो सामने से आ रहा था, उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार घटना के पश्चात उछलकर नहर की पटरी पर जा गिरा और उसकी बाइक स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे जा फंसी। वही स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे अपने घर बछरावां से अपने विद्यालय सेंहगो जा रहे दूसरे बाइक सवार डॉक्टर मारुति मिश्रा पुत्र केशव प्रसाद मिश्रा उस अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी में जा टकराये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घटना के पश्चात आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी हालत को सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है। वही उक्त घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा स्कार्पियो सवार को मय वाहन सहित कब्जे में लेकर थाने लाया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।