रायबरेली - कांग्रेस पार्टी द्वारा वितरित किए गए कंबल

रायबरेली - कांग्रेस पार्टी द्वारा वितरित किए गए कंबल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने बताया की 400 कंबलों का वितरण किया गया है। आए हुए लाभार्थियों के अनुपात में कुछ कंबल कम पड़ गए हैं। जिला कार्यालय से संपर्क करने के पश्चात शेष बचे लोगों को भी कंबल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य रमेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रायबरेली मोहम्मद इलियास, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सब दिन पासी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नीरज साहू, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।