रायबरेली: मुंडन संस्कार में खुलेआम हर्ष फायरिंग, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हरचंदपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान एक युवक डीजे की धुन पर तमंचा लहराते और भीड़ के बीच खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि मुंडन संस्कार के दौरान आयोजित कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। इसी बीच एक युवक असलहा लेकर पहुंचा और उसे लहराते हुए फायरिंग करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच फायरिंग किए जाने का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। खुशी के कार्यक्रम में खुलेआम असलहा लहराने और फायरिंग किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस तरह की घटना से कार्यक्रम में मौजूद लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान और घटना की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग करने वाला युवक कौन है और उसके पास मौजूद असलहा लाइसेंसी है या नहीं।

rexpress 