रायबरेली में भाजपा नेता की कार पर हमला,जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में भाजपा नेता की कार पर हमला,जांच में जुटी पुलिस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता की कार पर देर रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता राज नारायण मौर्या की कार पर दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया, जिससे कार का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात करीब 11:30 बजे की है, जब भाजपा नेता राज नारायण मौर्या शहर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान गुरु मेमोरियल अस्पताल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
हमले में कार का शीशा पूरी तरह टूट गया, हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।