ऊंचाहार:दबंगों ने वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा,विडियो वायरल, पुलिस को दी तहरीर

ऊंचाहार:दबंगों ने वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा,विडियो वायरल, पुलिस को दी तहरीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है।
​क्या है पूरा मामला?
​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए।
​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।