ऊंचाहार:चराने गई तीन भैंसें चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार

ऊंचाहार:चराने गई तीन भैंसें चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज (मजरे कोटरा बहादुरगंज) में पशु चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अमन मौर्य पुत्र ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी तीन भैंसें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
​घटना बीते 25 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। पीड़ित के अनुसार, उसकी माता फूलमती गांव के बाहर भैंस चराने गई थीं। प्यास लगने पर वह भैंसों को चरता छोड़ थोड़ी देर के लिए घर पानी पीने आईं, लेकिन जब वापस लौटीं तो तीनों भैंसें वहां से गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो दो दिन बाद यानी 27 फरवरी को पीड़ित को जानकारी मिली कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रकाश पुत्र भोला निषाद (निवासी बघौली, फतेहपुर) को उन भैंसों के साथ देखा गया है।
​पीड़ित का दावा है कि उसके एक परिचित ने भैंस ले जाते समय का वीडियो भी बनाया है, जिससे स्पष्ट है कि उक्त व्यक्ति ने ही पशु चोरी किए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजय राय ने बताया की तहरीर मिली है जांच कराया जा रहा है।