रायबरेली विश्वास ही व्यापार की नींव, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी: सुनील सागर

रायबरेली विश्वास ही व्यापार की नींव, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी: सुनील सागर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावांँ रायबरेली। उ.प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं बछरावांँ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर ने कहा विश्वास ही व्यापार की नींव है, इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्वास बचेगा तो व्यापार बढ़ेगा और बाजार सशक्त होगा और ग्राहक का विश्वास ही बाजार की वास्तविक पूंजी है। किसी भी बाजार की मजबूती उसकी साख, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर आधारित होती है। जब ग्राहक निश्चिंत होकर खरीदारी करता है, तभी व्यापार, व्यापारी और स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होती है। उन्होंने कहा कि बाजार में यदि किसी भी स्तर पर मिलावट, घटतौली अथवा गुणवत्ता से समझौते की शिकायतें सामने आती हैं, तो इससे संपूर्ण व्यापार जगत की छवि प्रभावित होती है। यह आवश्यक है कि व्यापारी वर्ग,उपभोक्ता और प्रशासन सभी मिलकर स्वच्छ, पारदर्शी और भरोसेमंद व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करें। श्री सागर ने स्पष्ट किया कि अधिकांश व्यापारी ईमानदारी, निष्ठा और नियमों के अनुरूप अपना व्यवसाय करते हैं तथा ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। कुछ अलग-थलग घटनाओं के आधार पर पूरे व्यापारी समाज को दोषी ठहराना उचित नहीं है। इस मौके पर युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा आवश्यकता इस बात की है कि जागरूकता, सतर्कता और आपसी समन्वय के माध्यम से बाजार की साख को और अधिक मजबूत किया जाए।
उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि शुद्धता, उचित माप-तौल और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा ग्राहकों के साथ विश्वास का संबंध और सुदृढ़ करें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजयपाल यादव, महामंत्री नीरज साहू, संगठन मंत्री विजय गुप्ता, विकास सोनी, मुशीर अहमद खान, मोनू खान, सुशील गुप्ता, रामकिशोर, गुप्ता दिलीप सहित तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।