अपने नेताओ को अदालत द्वारा शराब घोटाले मे निर्दोष करार दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने निकाला विजय जुलूस

अपने नेताओ को अदालत द्वारा शराब घोटाले मे निर्दोष करार दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने निकाला विजय जुलूस

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। पूरे देश में चर्चित दिल्ली शराब घोटाले में अधिकारियों द्वारा अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया पर मुकदमा कायम किए जाने तथा जेल भेज दिए जाने तक का कारनामा अंजाम दिया गया था। सर्व विदित है की इसी आरोप के चलते केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था तथा दिल्ली की सरकार भी गंवानी पड़ी थी। अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया को जेल की सलाखों के पीछे भी एक लंबा वक्त बिताना पड़ा था। मामला अदालत में चल रहा था। गत दिवस सुप्रीम कोर्ट द्वारा उक्त शराब घोटाले के आरोप को निरर्थक करार देते हुए उन्हें दोष मुक्त कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी द्वारा इसे असत्य पर सत्य की जीत करार दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में विजय जुलूस आयोजित किए गए थे, इसी क्रम में रायबरेली जनपद की इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सोनी की अध्यक्षता में बछरावां में जुलूस का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़े के साथ मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर यह जुलूस नगर की  मुख्य सड़कों से होता हुआ गौतम बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ। आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र सोनी ने कहा की सत्य परेशान हो सकता है, परंतु पराजित नहीं हो सकता। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकार की कुटिल मनसा को उजागर करते हुए हमारे नेताओं को दोष मुक्त करार दिया गया। पूरे प्रदेश व देश में विपक्ष की पार्टियों को जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। परंतु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूदा सरकार की इस तरह की कुटिल हरकत के आगे झुकने को तैयार नहीं है। जुलूस समापन के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता कुरील, सुरेश सिंह, देवेंद्र पाल, राम मोहन साहू, सतीश पासी, राजेश पासी, विजय कुशवाहा, धर्मेंद्र गौतम तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरिता व राजेश्वरी द्वारा भी संबोधित किया गया।