रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई थी, जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में  अभियोग पंजीकृत कर शिवगढ़ पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपित पति व सास को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
विदित हो कि 8 मार्च रविवार रात्रि 8:00 बजे पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया मजरे अहलादगढ़ में 4 दिसंबर 2025 को मृतका की हत्या कर दी गई थी। इसके संबंध में मृतका के भाई रंजीत कुमार पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम बाबाचौरा मजरे तिलेडा थाना बछरावा के द्वारा 6 दिसंबर 2025 को तहरीर के माध्यम से मृतका के पति व परिजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए स्थानीय थाने पर 317/ 2025 धारा 85/80( 2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मृतका के पति लवकुश पुत्र कन्हैया व मृतका की सास राजकुमारी पत्नी कन्हैया के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। संबंधित मामले की विवेचना के अंतर्गत साक्ष्य संकलित किए गए, जिसके आधार पर आरोपित पति को थाना क्षेत्र से ही दिनांक 7 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा आरोपित अभियुक्ता सास को 8 मार्च को गिरफ्तार किया गया और दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर अग्रिम विधि कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वही अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में महिला उप निरीक्षक मनीषा पटेल, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, आरक्षी शिवकुमार, महिला आरक्षी शिल्पकला की महती भूमिका रही।