रायबरेली: होली के रंग में सरबोर हुआ ऊंचाहार, भाईचारे की पेश की मिसाल,,,,,

रायबरेली: होली के रंग में सरबोर हुआ ऊंचाहार, भाईचारे की पेश की मिसाल,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली: रंगों का पावन पर्व होली ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के  मोहल्ले गाँव में बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र के निवासियों ने एकजुट होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सुबह से ही मोहल्ले में डीजे की गूंज और फाग के गीतों पर युवा और बुजुर्ग जमकर झूमते नजर आए। पारंपरिक गीतों के साथ-साथ आधुनिक संगीत के मेल ने उत्सव के जोश को दोगुना कर दिया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी राकेश, रमेश, सुदामा, रितेश साहू, रवि साहू, नंदू जयसवाल, जेके जयसवाल और सतीश समेत भारी संख्या में नगर वासियों ने फूलों और रंगों से होली खेली। बच्चों में त्यौहार को लेकर खास उत्साह देखा गया, वहीं बड़ों ने एक-दूसरे के गले मिलकर पुरानी कटुता को भुलाकर नई शुरुआत की।
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल ने क्षेत्र में लगातार गश्त की, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो और नागरिक निर्भय होकर उत्सव मना सकें। गायत्री नगर की इस होली ने एक बार फिर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की है। मोहल्ले वासियों ने अंत में जलपान का आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।