रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते मंगलवार की देर रात तकरीबन 11:00 के आसपास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अधेड़ विजय पुत्र रामदास उम्र 55 वर्ष निवासी नीमटीकर, जो कि लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उनका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।