ऊंचाहार:स्मैक की लत ने बनाया चोर: मोबाइल चुराकर नशे के लिए किया सौदा

ऊंचाहार:स्मैक की लत ने बनाया चोर: मोबाइल चुराकर नशे के लिए किया सौदा

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली:नशे की लत इंसान को किस हद तक गिरा सकती है, इसका एक ताजा मामला सामने आया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी स्मैक की तलब को पूरा करने के लिए एक दुकानदार का मोबाइल चोरी कर लिया और उसे नशीले पदार्थ के बदले स्मैक तस्कर को सौंप दिया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित नीरज, जो गांव पछखरा का निवासी है और छेदी का पुरवा के पास चिकन की दुकान चलाता है, ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक युवक उसकी दुकान पर आया और मौका पाकर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद नीरज ने आरोपी युवक सुजीत को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया।
नशे के लिए किया मोबाइल का सौदा
पकड़े जाने पर आरोपी सुजीत (निवासी कोटिया) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। मोबाइल चोरी करने के बाद वह बाबूगंज गया, जहां उसने एक गैस की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को मोबाइल दिया और उसके बदले में दो पुड़िया स्मैक ली।
आरोपी सुजीत के अनुसार वह स्मैक के नशे का आदी है। तो क्या कोतवाली क्षेत्र में स्मैक के नशे का कारोबार होता है। ओर होता है तो आखिर किसकी सही पर नशे कारोबार फल फूल रहा है। 
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया मोबाइल चोरी की सूचना मिली है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। उसकी निशान देही पर मोबाइल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।