रायबरेली:अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक का उद्घाटन का पत्थर

रायबरेली:अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक का उद्घाटन का पत्थर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट>सागर तिवारी 

ऊंचाहार: रामचंदरपुर सरायहदों संपर्क मार्ग से पूरे महीपत को जाने वाले मार्ग का पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने बुधवार को उद्घाटन किया था। जिस पर लगाए गए सिलापट को रात में ही अराजक तत्वों ने तोड़ कर जमीन पर गिरा दिया। वृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।सूची खरौली संपर्क मार्ग के रामचंद्रपुर से सरायहरदो गांव को जाने वाली बनाई गई एक किलोमीटर पक्की सड़क का कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को उद्घाटन किया था। आरोप है कि अराजक तत्वों द्वारा रात में ही उक्त उद्घाटन के सिलपट को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया गया। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। प्रधान शिवप्रकाश, नारेंद्र शुक्ल, सपा नेता सुनील दुबे, विवेक यादव, अमरनाथ पाल, शिवकेश मौर्य, शुशील कुमार मौर्य आदि ने बताया कि हमेशा गांव के पास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते यदि अंकुश ना लगाया गया तो बड़ी घटना घटित हो जाएगी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान शिवप्रकाश द्वारा मामले का प्रार्थना पत्र दिया गया है। स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।